करछना: कटका गांव स्थित मार्ग के बगल झाड़ियों में एक व्यक्ति को बेहोशी के हालत में देखे जाने पर फैली सनसनी
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित मार्ग के बगल झाड़ियों में रविवार रात 8 बजे के करीब एक व्यक्ति को बेहोशी के हालात में देखे जाने पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। जहां धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने देखा तो उसके पास से प्रयागराज से सतना जाने का रेल टिकट मिला। उपस्थित लोगों ने फोन के माध्यम से डायल 112 पुलिस को सूचना दे दिया है।