सहजनवा: चरनाल गांव निवासी विवाहिता ससुराल के लोगों से तंग होकर मासूम बच्चे के साथ मायके में रहने को है मजबूर
विवाहिता को अतरिक्त दहेज के लिये मारपीट कर बच्चे सहित घर से निकाल देने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने पीड़िता के पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट का केस दर्ज किया । पीड़िता का कहना है कि, वह ढाई वर्ष से अपने मायके में पैरालाइसस पिता के घर रहती है, वहीं उसकी माँ घर-घर मजदुरी कर घर की रोजी रोटी चलाती है ।