सहजनवा: सिरुआपार में पेड़ की टहनी काटते समय 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में आज शुक्रवार को साढ़े दस बजे के लगभग गांव के बगल में स्थित पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे एक व्यक्ति की पेड़ से सटे गुजर रहे 11 हजार बोल्ट के तार के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई । परिवारजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल । हरपुर-बुदहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।