सहजनवा: आईटीएम के छात्रों द्वारा बनाई गई निर्भय रिंग ( अंगूठी ) गन करेगी महिलाओं की सुरक्षा
आईटीएम, गीडा, की बीसीए सैकेंड ईयर की दो छात्रा अंकिता राय और अंशिका तिवारी ने अपने कॉलेज के इन्नोवेशन सेल टीम के साथ मिलकर महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़खानी व रेप जैसी घटनाओं सें लड़कियों की सुरक्षा के लिये ऐसी अंगूठी गन बनाई है, जो छेड़छाड़ करने वाले मंचलों को सबक सिखायेगा ।