सहजनवा: पिपरौली में रोजगार सेवक की कार्य प्रणाली से परेशान ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
पिपरौली ब्लॉक के बेतउआ उर्फ चनऊ के ग्राम प्रधान और प्रधान संघ पिपरौली के अध्यक्ष उमेश निषाद ने मनरेगा में रोजगार सेवक द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से परेशान होकर श्रम रोजगार आयुक्त और सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।