धामपुर: स्योहारा शुगर मिल के पक्के प्लाट में गन्ना डालने के टोकन को लेकर विवाद में एक ट्रक चालक की हत्या
Dhampur, Bijnor | Feb 19, 2026 स्योहारा शुगर मिल के पक्के प्लाट में गन्ना डालने के लिए ट्रैकों की लाइन लगी हुई थी गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे टोकन लेने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच मामूली कहा सुनी हो गई बताया जाता है कि एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान के सलमान पुत्र नसरुल्ला के रूप में हुई है।