टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट न्यायालय ने लिपिक की 50 लाख की जमीन को शासकीय किया, फर्जी पट्टा भी निरस्त
टीकमगढ़। मोहनगढ़ तहसील क्षेत्र में शासकीय भूमि को कथित रूप से अपने और परिजनों के नाम दर्ज कराने के मामले में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट न्यायालय के आदेश से तत्कालीन लिपिक शंकर श्रीवास्तव के नाम दर्ज लगभग 5 एकड़ भूमि को शासकीय घोषित कर दिया गया। इस भूमि की वर्तमान कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में ड्यूटी के दुरुपय