हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर के पास आज दिन मंगलवार को दोपहर के 1:00 बजे करीब दवाई लेकर अपने गांव जा रहे बाइक सवार को तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी ! जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! परिजनों द्वारा घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है!