हाथरस: गांव रहना में बच्चों को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में दो लोग हुए घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना में बच्चों की विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई लड़ाई-झगड़े व मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत पर घायलों का हाथरस गेट पुलिस ने सोमवार की रात जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। दोनों पक्षों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरु कर दी है ।