हाथरस: साले की शादी में जीजा ने खाया जहर, जंक्शन के गांव केलोरा में बेहोशी की हालत में मिला; डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव केलोरा के पास बीती रात सोमवार करीब 10:30 बजे बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति को राहगीर लेकर लाये जिला अस्पताल जहां डॉक्टरों ने अस्पताल में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया! प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी से कहासुनी के बाद साले की शादी गांव तूरसेन में उसने जहर खा लिया ! पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है!