हाथरस: मोहल्ला मुरसान गेट पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मुरसान गेट पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 1 अवैध तमंचा 1 जिंदा कारतूस 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।