हाथरस: हतिसा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतिसा पुल पर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सोमवार की रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायल दोनों लोगों का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।