गुना: म्याना में आजादी के पर्व पर हक और अधिकारो को लेकर हुई वाल्मीक समाज की बैठक, कार्यकारणी का गठन हुआ
Guna, Guna | Aug 15, 2026 गुना जनपद पंचायत के म्याना में 15 अगस्त को आजादी के पर्व पर बाल्मिक समाज की हक और अधिकार को लेकर बैठक हुई। समाज संगठन के जिला पटेल करण मालवीय ने बताया, सामाजिक एकता संगठन विस्तार शिक्षा समाज के विषयों पर चर्चा हुई। श्यामबाबू खरे को म्याना मंडल अध्यक्ष और रवि मालवीय को गुना ब्लॉक संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। समाज की एकता अधिकार सामाजिक हित में कार्य करेंगे।