हरिद्वार: साधु संतो ने अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित की शोक सभा, कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
साधु संतों ने आज हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में शोक सभा का आयोजन किया। साधु संतों ने कठुआ में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश और महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द गिरी समेत कई साधु संत व समाजसेवी मौजूद रहे। शोक सभा में उपस्थित साधु संतो भारत सरकार से देश में बढ़ते आतंकवाद का सफाया करने की मांग भी की है।