परासी बनेगा जमुई का नया पर्यटन हब , डीएम ने किया निरीक्षण
खैरा प्रखंड की अरुणमाबांक पंचायत स्थित परासी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। गुरुवार को डीएम नवीन ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर पर्यटन संभावनाओं का जायजा लिया। प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और मनोरंजन को एक साथ जोड़कर यहां आकर्षक पर्यटन मॉडल तैयार करने की योजना है। बड़े जलाशय में वोटिंग, एडवेंचर गतिविधियों और आसपास के गिद्धेश्वर मंदिर व लछुआड़ मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस पहल से जमुई में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
#परासी #जमुई #पर्यटन #Khaira #Jamui #Tourism #बिहारपर्यटन #डीएमजमुई #पर्यटनस्थल #विवेकरिपोर्ट
Jamui, Jamui | Aug 21, 2026