उदयपुर में बदमाशी का रुतबा दिखाने निकला युवक, पुलिस ने दबोचा; अवैध कट्टा बरामद
उदयपुर। अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पीछा सलाई रिंग रोड की तरफ दबिश दी। यहां लोगों में भय पैदा करने और रुतबा कायम करने की नीयत से अवैध देसी कट्टा लेकर बैठे आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हथियार करीब तीन साल पहले तेज का चौक, धानमंडी निवासी सोनू घांचा से खरीदना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवराज सिंह चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी भूपालपुरा, उदयपुर के रूप में हुई है।
#Udaipur #AmbamataPolice #UdaipurPolice #IllegalWeapon #DesiKatta ArmsAct