दारू: दारू प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पंचायतों और संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
दारू प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पंचायतों और संस्थानों में फहराया गया तिरंगा। दारू प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय आन-बान-शान और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों के सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण किया गया।