“मैंने पहला आदमी देखा है जो शाम को पीता भी है और मलाई के लड्डू साथ में खाता है।”
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर की तल्ख़ टिप्पणी
मैने पहला आदमी देखा है जो शाम को पीता भी है और मलाई के लड्डू साथ में खाता है- कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास
वही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने कहा कि
कांग्रेस नेता श्री प्रताप सिंह खाचरियावास द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के संबंध में की गई अमर्यादित एवं स्तरहीन टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।श्री खाचरियावास जी सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं।लेकिन भाषा की मर्यादा और संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है।मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है राजनीतिक विरोध अपनी जगह है,परंतु व्यक्तिगत कटाक्ष और अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।मुख्यमंत्री के प्रति की गई ऐसी टिप्पणी निंदनीय दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।