घाघरा: गुनिया गांव में 15वीं बीत योजना से बन रही मिट्टी-मोरम सड़क में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Ghaghra, Gumla | Oct 1, 2026 घागरा प्रखंड के कुहीपाट पंचायत के गुनिया ग्राम में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराई गई मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण योजना को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार टीरु साहू के घर से मंगा उरांव के घर तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण मुखिया,पंचायत सचिव के कार्यादेश देने के उपरांत लाभुक समिति के माध्यम से कराया गया।