सतगावां: सम्मान समारोह आयोजित कर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत
सतगांवा: थाना परिसर में शुक्रवार को थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष विदाई समारोह तथा नए थानाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी व अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार को विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष विजय गुप्ता का अभिनंदन किया गया।