बरौनी प्रखंड में भक्तिमय माहौलः कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत, पिपरा देवस दुर्गा मंदिर में 41 वर्षों से हो रही है पूजा
मुकेश कुमार बीहट
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बरौनी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य कलश स्थापनकी गई। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। जगह-जगह मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
पिपरा देवस दुर्गा मंदिर में गड़ा हनुमान जी का झंडा
बरौनी प्रखंड के चर्चित पिपरा देवस दुर्गा मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापनासंपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हनुमान जी का झंडा भी पूरे उत्साह के साथ गाड़ा गया।
नवयुवक संघ दुर्गा समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब ने जानकारी दी कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्षभी दुर्गा पूजा का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में दुर्गा माता की पूजा का 41 वर्षों का गौरवशाली इतिहास है। इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी, तब से लेकर आज तक हर साल यहाँ ग्रामीण और युवाओं के सहयोग से भव्य आयोजन होता आ रहा है। एवं समस्त हाजीपुर पिपरा मालती ग्राम वासी
विशेष आकर्षणः इस वर्ष पूजा समितियों द्वारा मंदिरों और पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।
Dandari, Begusarai | Oct 11, 2026