लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, 33 लोगों ने कराई जांच
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा रविवार सुबह 7:30 बजे से लगातार 159वें सप्ताह का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एवं सहसचिव संजय चौधरी ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से किया।