लोहरदगा: भंडरा में नशे में बड़े भाई ने टांगी से गला रेतकर छोटे भाई की हत्या की, लोहरदगा अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में शनिवार देर शाम हुए भाई की हत्या मामले में रविवार सुबह करीब 10 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल में मृतक बसंता उरांव 28 वर्ष का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।