लोहरदगा: सदर अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करते सीसीटीवी में कैद चोर, नीले कपड़ों में बाइक के साथ पकड़ा गया
लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर से विगत 26 जून को अज्ञात चोर ने होमगार्ड के जवान की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली थी। इसकी सूचना होमगार्ड के जवान सदर थाना क्षेत्र के तिगरा गांव निवासी मोजाहिद अंसारी ने सदर थाना पुलिस को दी थी।शनिवार शाम 6:30 बजे तक पुलिस उस युवक से पूछताछ कर ही रही थी।