लोहरदगा: मसमानो गांव में भाई ने किया रिश्ते का खून, बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से काटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में शनिवार की देर शाम बड़े भाई ने छोटे भाई को कुदाल से काटकर मार डाला। घटना के बाद हत्यारा भागने की कोशिश कर रहे बड़े भाई कालेश्वर उर्फ डंगू आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है।वही मृतक की पहचान मसमानो गांव निवासी अंगा उरांव के पुत्र बसंता उरांव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हेतु शनिवार रात 10:00 बजे अस्पताल लाया गया.