लोहरदगा: जिले के बूथों पर भाजपा ने पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यकर्ताओं व जनता ने सुना
लोहरदगा जिले के विभिन्न बूथों पर रविवार सुबह करीब 11बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123 वां एपिसोड उत्साहपूर्वक सुना गया। इस आयोजन की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।