पोड़ैयाहाट: सूरज मंडल महाविद्यालय, पोड़ैयाहाट का नाम बदलने पर सूडी समाज ने जताया विरोध
सूरज मंडल महाविद्यालय पोड़ैयाहाट के नाम बदलने पर सूडी समाज ने विरोध जताया है। खबरों के मुताबिक इसका नाम पोड़ैयाहाट महाविद्यालय कर दिया गया है।राष्ट्रीय सूडी समाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे एक शैक्षणिक धरोहर बताते हुए इसके अस्तित्व को बचाने की भी गुहार लगाई है। उन्होंने इसके लिए शासी निकाय के सचिव एवं प्राचार्य को जिम्मेदार माना है।