फर्रुखाबाद: शराब के नशे में युवक ने पिया कीटनाशक, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती, बहन ने दी जानकारी
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम सरकलापुर निवासी रोहित पुत्र कैलाश चंद्र उम्र 27 वर्ष में शराब के नशे में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में बहन सरिता ने भाई रोहित को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर नूरुल हुड्डा ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टर ने बताया ...