फुलवरिया: जिन बाजार के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई,एक बाइक व 14 पेटी देशी शराब जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के जिन बाजार के पास गुरुवार को पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक और उसे पर लादे गए 14 पेटी देशी शराब को जब्त कर लिया। वहीं, शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि बाइक पर चोकर के बोरे में शराब लोड कर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर सुचित उर्फ सुजीत बताया गया है।