फुलवरिया: फुलवरिया में PM स्व निधि योजना के तहत पांच लाभुकों को किया गया चयनित, सभी को भेजा गया अंबेडकर भवन गोपालगंज: BDO
फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत कुल पांच लाभुकों कों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ दिलाने हेतु विकास मित्रों के माध्यम से चयन किया गया। जिन्हें बुधवार को गोपालगंज के अंबेडकर भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत लाभान्वित किया गया। इस योजना के तहत छोटे-छोटे स्तर पर राशि देकर उन्हें व्यवसाय के लिए प्रेरित भी किया गया। इसकी जानकारी बीडीओ पूजा कुमारी ने दी।