फुलवरिया: फुलवरिया थाना क्षेत्र के CSP संचालकों के साथ SHO ने की बैठक,CSP केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाने के दिए निर्देश
गुरुवार को फुलवरिया थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने थाना परिसर में क्षेत्र के सभी CSP संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे केंद्रों पर विधि व्यवस्था का फीडबैक लेते हुए कई दिशा निर्देश भी दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने और उनकी हर गतिविधियों की पहचान करने हेतु CSP केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकार निगरानी करना अत्यंत ही आवश्यक है।