फुलवरिया: फुलवरिया थाने का SP स्वर्ण प्रभात ने किया औचक निरीक्षण, विधि व्यवस्था संधारण,शराब बरामदगी को लेकर दिए दिशा निर्देश
एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार की शाम फुलवरिया थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दी। तत्पश्चात एसपी ने थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज को विधि व्यवस्था संधारण, अवैध शराब की बरामदगी शस्त्र सत्यापन, बाउंड डाउन आदि के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।