फुलवरिया: फुलवरिया के दो गांवों में हुए अग्निकांड के पीड़ितों को दी गई 38000 रूपए की सहायता राशि, CO ने दोनों को सौंपा चेक
प्रखंड क्षेत्र के दो गांव में कुछ दिनों पूर्व दो घरों में आग लग गई थी। जिसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। बुधवार को सीओ बीरबल बरुण कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अग्निकांड के पीड़ित दो सदस्यों को सहायता राशि के रूप में 38000 का चेक प्रदान किया। जिसमें छतु बथुआ गांव के बाबूनंद साह को 19000 तथा कोयलादेवा गांव के लक्ष्मण महतो को 19000 रुपए का चेक मिला।