लालगंज: बरुआ गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने दिघिया मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा, विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला
हलिया थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में दहेज की मांग के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी नीरज वर्मा को चौकी इंचार्ज मतवार राधेश्याम मय पुलिस टीम के साथ शनिवार दोपहर बाद करीब 2.30 बजे माननीय न्यायालय से जेल भेज दिया। इस संबंध में विवाहिता के पिता प्रयागराज जनपद के खीरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी कपूर चंद्र ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।