इटारसी: कृष्ण रिसॉर्ट में लता मंगेशकर की जयंती पर सांस्कृतिक मंच द्वारा 'लता दीदी की आवाज़' कार्यक्रम आयोजित, सांसद हुईं शामिल
इटारसी स्थित साई कृष्णा रिसॉर्ट में मंगलवार दुआहर करीब 1.30 बजे स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जन्मजयंती के पर संगीत कार्यक्रम “लता दीदी की आवाज़” का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुई। कार्यक्रम का आयोजन इटारसी सांस्कृतिक मंच द्वारा किया गया, जिसमें संगीत प्रेमियों ने लता जी के सदाबहार गीतों का आनंद लिया।