मितौली: खुर्रम नगर गांव में बारिश के बाद घर के बाहर सफाई कर रहे एक किसान की सांप के डंसने से हुई मौत
घटना लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुर्रम नगर गांव की है। जहां बारिश के बाद घर के बाहर नाली की सफाई कर रहे करीब 50 वर्षीय छोटेलाल नाम के किसान को जहरीले सांप ने डस लिया है। गंभीर हालत में छोटेलाल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई है। जिस जहरीले सांप ने छोटेलाल को डसा है उसको घर के लोगों ने पकड़ लिया है।