मितौली: आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मितौली व मैगलगंज के इलाकों में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध की छापेमारी
मितौली के आबकारी निरीक्षक विजय चन्द जायसवाल व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के के विरूद्ध छापेमारी की है। मितौली आबकारी विभाग व फत्तेपुर चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी मय हमराही संयुक्त टीम बनाकर ग्राम चुरईपुरवा में छापेमारी करने पहुंचे। इसके बाद परसेहरा थाना मैगलगंज में छापेमारी की गई है।