बाईक चोरी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार
कब्जा से चोरी की 5 बाईक बरामद।
चोरी के 5 मामले भी सुलझे
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 8 जून । 1 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 29 मार्च को सैक्टर-49/50, गुरुग्राम से इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को 7 जून को नजदीक सुभाष चौक, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हसीन खान निवासी गांव मलूका, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जिला गुरुग्राम में बाईक चोरी करने की 4 अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से चोरी की 5 बाईक बरामद की गई हैं।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के संबंध में 2 अभियोग पश्चिम बंगाल में तथा धोखाधड़ी व चोरी करने के संबंध में 1 अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित हैं।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।