परिहार: मिठाइयों की दुकानें गुलजार, गुणवत्ता जांच का अता-पता नहीं
परिहार प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में मिठाई की दुकानें सज गई हैं। तरह-तरह की मिठाइयों की बिक्री भी खूब हो रही है, लेकिन खाद्य सुरक्षा जांच को लेकर तस्वीर स्याह है। दुकानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच होती नजर नहीं आ रही। मिलावट की आशंका के बीच ग्राहकों की खरीदारी जारी है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी