हरियाणा के दो मौसेरे भाई अनिल और संजय ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों से निकाह किया।निकाह को लेकर कुछ हिंदू संगठनों की ओर से धमकियां दी गई थीं!
लेकिन निकाह के वक्त कोई विरोध करने नहीं पहुंचा। एहतियातन बारातघर के बाहर पुलिस तैनात रही। इस कहानी का सबसे भावुक पहलू इनके परिवार का इतिहास है।
बताया जाता है कि अनिल और संजय धार्मिक रूप से मुसलमान हैं। देश के विभाजन के दौरान जब इस परिवार की जान पर संकट आया था,तब गांव के हिंदू लोगों ने इन्हें अपनी पहचान छिपाकर हिंदू बताया और उनकी जान बचाई।
उस दौर की उस इंसानियत को परिवार आज भी याद रखता है। यही वजह है कि पीढ़ियों से इस परिवार में बच्चों के नाम हिंदू परंपरा से मिलते-जुलते रखे जाते रहे हैं।
सोचिए, जिस दौर में धर्म के नाम पर नफरत की दीवारें खड़ी की जा रही थीं,उस दौर में कुछ लोगों ने धर्म नहीं,इंसान की जान बचाने को प्राथमिकता दी थी।
यही भारत की असली खूबसूरती है। नफरत फैलाने वाले बहुत मिल जाएंगे,लेकिन इतिहास गवाह है कि मुश्किल वक्त में इंसानियत ही इंसान के काम आती है।
सलाम उस इंसानियत को, जिसने मजहब से ऊपर उठकर इंसान की जान बचाई! 🇮🇳
#Saharanpur #Haryana #Insaniyat #CommunalHarmony #India