कोल: यूपी में 27 हजार विद्यालय बंद करने के विरोध में AAP ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारे लगाए
Koil, Aligarh | Jul 2, 2025 योगी सरकार के द्वारा 27000 विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के विरोध में AAP के कार्यकर्ता बुधवार को प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में AAP ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आदेश को गरीब विरोधी आदेश बताते हुए सरकार के विरोध में नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया है।