चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा इलाके में अनियंत्रित ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से टकराया, टकराने के बाद लगी भीषण आग
Chomu, Jaipur | Aug 20, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के कालाडेरा कस्बे की डाबर कॉलोनी में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिसने जल्द ही ई-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गया और सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी