दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय में भावी शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित धरना स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भावी शिक्षक संघ की ओर से एकदिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार करने की अपील की। उस संबंध मे मौके पर मौजूद लोगों ने गुरुवार की दोपहर 2.30 बजे जानकारी दी।