SSP बेतिया कुमार गौतम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात एवं विधि-व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आमजन की सुविधा का गहन जायजा लिया गया। SSP ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। निरीक्षण के क्रम में SSP ने स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से भी यातायात एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से व्यस्त चौक-चौराहों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, जाम की समस्या रोकने तथा सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा नो-पार्किंग नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। पश्चिम चंपारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
#districtpolicewestchamparan #champaran24news #viralreelschallenge #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #BettiahNews #BreakingNews