मानपुर: कुड़ी गांव में झूलते बिजली के तारों से दुर्घटनाओं की आशंका, कलेक्टर ने दिए जल्द सुधार के निर्देश
Manpur, Umaria | Sep 16, 2026 जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम कुड़ी मे झूलती बिजली की तारो से दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर राखी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दरअसल समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में यह मामला संज्ञान में आया इसके बाद उन्होंने संबंधितों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए।