प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
.....................
आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को "सबका सम्मान–जीवन आसान" के अंतर्गत "सेवा–संवाद–समाधान" कार्यक्रम के तहत श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी, नालन्दा द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए कुल 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के पूर्वक समस्या का निष्पादन किया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि मेरे रैयती जमीन में लगे मूंग फसल को जबरन जोतवाकर कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि जमीन की रजिस्ट्री हेतु राशि प्राप्त करने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि बलपूर्वक खेत को कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया नगर परिषद राजगीर अंतर्गत अवस्थित नोनही पईन को अतिक्रमण कर सड़क निर्माण करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया दोनों भाइयों के बीच जमीन बंटवारे का मामला सुलभ नहीं होने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया गांव के कुछ दबंग लोग जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि अमीन से मापी गलत ढंग से करवा कर मेरे खतियानी जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
216 views | Nalanda, Bihar | Jul 10, 2026