बक्सर: नगर के पीपी रोड फीडर की बिजली बुधवार को 6 घंटे रहेगी बंद, तार बदलने का काम होगा
Buxar, Buxar | Aug 18, 2026 बक्सर शहर के पीपी रोड फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार को करीब 6 घंटे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। शहरी विद्युत प्रशाखा के जेई रौशन कुमार ने बताया कि कुंवर विजय हॉल से सदर अनुमंडल पदाधिकारी आवास तक लगे पुराने तार को हटाकर उसकी जगह नया केबल तार लगाया जाएगा। इस जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।