बक्सर: जिले में 97 पंचायतों में 112 खेल मैदानों के लिए स्थल चिन्हित, 1035.37 लाख रुपये से होगा निर्माण
Buxar, Buxar | Dec 19, 2024 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 638 करोड 27 लाख की लागत से 533 प्रखंडों के 5671 ग्राम पंचायत में 6659 खेल मैदानों के निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बक्सर में कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर आयोजन किया गया।बक्सर जिला अंतर्गत में कुल 97 पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।