बक्सर: कवलदह पोखर के गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी, मौके पर SP और डीएसपी पहुंचे
Buxar, Buxar | Dec 18, 2024 पुलिसिया खौफ से बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार की संध्या लगभग 7 बजे एक प्रोपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए. यह वारदात नगर स्थित रेलवे स्टेशन के नजदीक कवलदह पोखरा गेट के पास हुई. प्रॉपर्टी डीलर मृतक हृदय नारायण यादव इटाढ़ी थाना क्षेत्र के करंजुआ निवासी था.