बक्सर: सदर अस्पताल गेट पर धरना दे रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक और उपाधीक्षक का पुतला फूंका
Buxar, Buxar | Dec 19, 2024 जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में सदर अस्पताल में 13 दिसंबर को हुए नवजात शिशु की मौत की जांच में उदासीनता को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है. दूसरे दिन अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रबंधन के के विरुद्ध अस्पताल अधीक्षक एवं उपाधीक्षक का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई.